Friday 26 July, 2013

इन्हें भी जानिए : रमेश तैलंग, वरिष्ठ बाल-साहित्यकार

रमेश तैलंग ( वरिष्ठ बाल-साहित्यकार)

जन्म की तारीख : दो जून, 1946

जन्मस्थान : टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश)



पारिवारिक परिचय:

माता: श्रीमती कौशल्या

पिता: स्व. श्री हरीकृष्ण देव

पत्नी: श्रीमती कमलेश तैलंग

पुत्री: सुश्री सुष्मिता तैलंग

पुत्र: श्री सचिन तैलंग, पुत्रवधु: डॉ. गरिमा तैलंग

पौत्री: प्लाक्षा

शिक्षा: एम.ए/परास्नातक -हिंदी साहित्य, समाज शास्त्र (जीवाजी विश्विद्यालय-ग्वालियर)

कार्मिक प्रबंध एवं औद्योगिक संवंध में पी.जी.डिप्लोमा.

भाषाज्ञान: हिंदी, अंग्रेजी.



प्रकाशित कृतियाँ :

बाल/किशोर साहित्य :

हिंदी के नए बाल गीत (देवेन्द्र कुमार तथा प्रकाश मनु के साथ)-1994; उड़न खटोले आ (बालगीत)-1994; एक चपाती तथा अन्य बाल कविताएँ-1998; कनेर के फूल(बालगीत)-1998; टिन्नीजी ओ टिन्नीजी-2005, (बालगीत); इक्यावन बालगीत-2008; लड्डू मोतीचूर के-2008 (101 नटखट बालगीत); मेरे प्रिय बाल गीत-2010, (163 बालगीत); विश्व प्रसिद्ध किशोर कथाएं (देवेन्द्र कुमार के साथ)-2009 ; अमर विश्व किशोर कथाएं (देवेन्द्र कुमार के साथ)-2009

सम्मान व पुरस्कार : एक चपाती तह अन्य बाल कविताएँ पर हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा बाल साहित्य पुरस्कार ; कनेर के फूल पर हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा बाल साहित्य पुरस्कार; हरी भरी धरती (बाल गीत संग्रह) पर प्रकाशन विभाग, नई दिल्ली (भारत सरकार) द्वारा प्रथम भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार



संपर्क का पता :

सी टॉवर, फ्लेट - एच-2/1002 क्लासिक रेजीडेंसी, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद-201003

टेलीफोन/मोबाइल नम्बर : +91-9211688748, 09716041040

ई-मेल : rtailang@gmail.com, rameshtailang@yahoo.com

ब्लॉग :http://rameshtailang.blogspot.in/, http://nanikichiththian.blogspot.com/  

No comments: